Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम

 

माला मिश्रा / विराटनगर । नेपाल के विराटनगर में अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद माता लक्ष्मी जी एवं महाराजा अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजा-अर्चना अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष जय कमल अग्रवाल एवं पूर्व महिला मंच अध्यक्ष सुनीत अग्रवाल द्वारा की गई।
इस अवसर पर नेपाल अग्रवाल सभा, विराटनगर की विशेष सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता नेपाल अग्रवाल सभा, विराटनगर के अध्यक्ष पिंटू राजगढ़िया ने की। कार्यक्रम में नेपाल की प्रतिनिधि सभा की सदस्य श्रीमती पूनम कुमारी अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की विशिष्ट महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com