शक्ति का प्रयोग कर अवाञ्छित गतिविधि करने की किसी को भी छुट नहीं है – पद्माकुमारी अर्याल
काठमांडू, आश्विन २७ – नेकपा (एमाले) संसदीय दल की उपनेता पद्माकुमारी अर्याल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा)के सांसद खगेन्द्र सुनार के विषय को लेकर कहा है कि इसकी संसदीय जाँच होनी चाहिए । मंगलवार सिंहदरवार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्याल ने सांसद सुनार के अडियो प्रकरण को लेकर अपनी गंभीर आपत्ति जताई है । उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर न केवल संबंधित राजनीतिक दलं वरन संसद् के द्वारा भी गंभीरतापूर्वक जाँच होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा है कि संबंधित व्यक्ति यदि दोषी पाए गए तो कानून अनुसार उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सार्वजनिक व्यक्तित्वों को निश्चित मर्यादा,आचरण तथा जवाफदेही का ध्यान रखते हुए स्वयं को एक सेवक के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए । उन्होंने कहा कि शक्ति का प्रयोग करके किसी पर अवाञ्छित गतिविधि करने की किसी को भी छुट नहीं है ।


