भाजपा के नव निर्वाचित सांसद शुभेन्दु अधिकारी के पीए को गोली मारकर हत्या

काठमांडू, वैशाख २४ – पश्चिम बंगाल के परगना जिला के मध्यमग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्वाचित सांसद शुभेन्दु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है ।
मंगलबार की रात दोहरिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल में आए कुछ आक्रमणकारियों ने अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ को गोली मारकर हत्या कर दी ।
शुभेन्दु अधिकारी लम्बे समय से त्रिणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के निकट सहयोगी के रुप में काम करते आ रहे थे । लेकिन शुभेन्दु अधिकारी ने हाल ही में विधानसभा निर्वाचन में भाजपा प्रवेश कर ममता को ही पराजित किया था ।
पश्चिम बंगाल विधानसभा निर्वाचन में भाजपा २०६ सीट के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाने की तैयारी में है । ऐसे समय में चर्चित नेता अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी भारतीय संचार माध्यम द्वारा दी गई है ।

