Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री शाह के अवैतनिक स्वास्थ्य सलाहकार में डॉ. अग्रवाल नियुक्त

 

काठमांडू, 7 मई । सरकार ने डॉ. जगदीश अग्रवाल को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) का अवैतनिक स्वास्थ्य सलाहकार नियुक्त किया है। कल हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में डॉ. अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

त्रिभुवन विश्वविद्यालय, चिकित्साशास्त्र अध्ययन संस्थान (आईओएम) के पूर्व डीन रहे डॉ. अग्रवाल देश की स्वास्थ्य नीति, जनस्वास्थ्य की चुनौतियों और चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए प्रधानमंत्री को आवश्यक परामर्श देंगे।

यह भी पढें   नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा: द्विपक्षीय संबंधों को नई गति, UPI-NPI कनेक्टिविटी और कानूनी सहयोग पर अहम सहमति

प्रधानमंत्री के प्रेस तथा अनुसंधान विशेषज्ञ दीपा दाहाल ने कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र के अनुभवी और विज्ञ व्यक्तित्व प्रा. डॉ. जगदीशप्रसाद अग्रवाल की नियुक्ति से प्रधानमंत्री को देश की स्वास्थ्य नीति और सेवा सुधार के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता और सुझाव प्राप्त होंगे। आईओएम जैसी गरिमामय संस्था का नेतृत्व कर चुके वे अवैतनिक रूप से अपनी विज्ञता और समय राज्य को उपलब्ध कराएंगे।”

डॉ. अग्रवाल ने राज्य से कोई पारिश्रमिक या आर्थिक सुविधा न लेने की बात कही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *