आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र )। काशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर आकाशवाणी पूर्णिया के युववाणी अनुभाग द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (GMCH),पूर्णिया के लैक्चर हॉल में एक आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ हरीशंकर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षक डॉ संजय कुमार थे। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सत्यम त्रिपाठी-प्रथम आशीष प्रताप-द्वितीय एवं वीणा रंजन- तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए आकाशवाणी पूर्णिया के कार्यक्रम प्रमुख आशीष कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना है। युववाणी अनुभाग के प्रमुख शिवाजी झा ने बताया कि हमारा उद्देश्य आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों की यात्रा से युवाओं को अवगत कराना है। साथ ही उन्होंने कहा है आकाशवाणी डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा हैं और वर्ष 2047 में एक विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को तैयार है।आकाशवाणी पूर्णिया द्वारा आने वाले दिनों में ऐसी प्रतियोगिताएं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित होती रहेगी। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉ सुधांशु, आकाशवाणी पूर्णिया के उद्घोषक कमलेश कुमार झा और गौरव पाण्डे शामिल थे। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी की भूमिका के विषय में बताते हुए कार्यक्रम अधिशासी आशीष कुमार सिंह ने वर्तमान समय में युवाओं को आकाशवाणी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया । प्राचार्य डॉ हरीशंकर मिश्र ने कहा कि गांव में रहने वाले 80 प्रतिशत आबादी आज भी आकाशवाणी से जुड़ कर अपने दैनिक कार्य का निष्पादन करते हैं। अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने भी अपने बचपन के समय आकाशवाणी से निर्धारित समय में प्रसारित होने समाचार और क्रिकेट कमेंट्री के महत्व को बताया। उन्होंने डिजिटल युग में भी आकाशवाणी की महत्ता को रेखांकित किया।
मंच संचालन नंदिनी सिंह एवं विद्या भारती ने किया वही तकनीकी सहयोगी के तौर पर वरिष्ठ अभियंत्रण सहायक रमेश कुमार साह, मुरारी मोहन सरकार और दिलीप चंद्र दास उपस्थित रहे।



