Fri. Nov 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

७ निर्माण कंपनियाँ प्रधानमंत्री कार्यालय की काली सूची में

 

काठमांडू, मंसिर ११ – प्रधानमन्त्री कार्यालय के अधीनस्थ सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय ने विभिन्न निर्माण कंपनियों का नाम काली सूची में रख दिया है । कार्यालय ने आज एक सूचना जारी कर बताया कि विभिन्न सरकारी निकायों की ओर से काली सूची में डालने की सिफारिश किए जाने के बाद सात निर्माण कंपनियों का नाम काली सूची में रखा गया है ।
सूचना में उल्लेख किया गया है कि जिम्मेदारी मिलने के बावजूद निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करने वाली निर्माण कंपनियों को सार्वजनिक खरीद अधिनियम, २०६३ की धारा ६३ की उपधारा (१) के तहत काली सूची में रखा गया है ।
इन निर्माण कंपनियों को एक वर्ष से लेकर ढाई वर्ष तक के लिए काली सूची में रखा गया है । इस अवधि के दौरान ये कंपनियाँ किसी भी सरकारी खरीद प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगी ।

यह भी पढें   अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम (नेपाल) के मध्य, सरयू-कमला एक्सप्रेस का 28 नंवबर से किया जायेगा नियमित परिचालन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com