नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ में नई कार्यसमिति का चयन… अंजन श्रेष्ठ अध्यक्ष
काठमांडू, बैशाख २३ – उद्योग–व्यवसायियों के छाता संगठन नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ में नई कार्यसमिति का चयन किया गया है । महासंघ के विद्यमान विधान अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतः अध्यक्ष बनने की व्यवस्था के साथ ही अंजन श्रेष्ठ अध्यक्ष बने हैं । नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रेष्ठ का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा । महासंघ के ६० वें साधारणसभा तथा निर्वाचन प्रक्रिया से अन्य पदाधिकारियों को चुना गया है ।
जिला तथा नगर उद्योग वाणिज्य समूह के अन्तर्गत दो उपाध्यक्ष पदों पर कृष्णप्रसाद शर्मा और दिलसुन्दर श्रेष्ठ विजयी हुए हैं । शर्मा ने ८७ मत और श्रेष्ठ ने ८० मत प्राप्त किया है । वस्तुगत समूह के अन्तर्गत उपाध्यक्ष पद में ६३ मत के साथ नरेशलाल श्रेष्ठ विजयी हुए हैं । एशोसिएट समूह के अन्तर्गत उपाध्यक्ष पद में १ हजार ७९ मत पाकर प्रबलजंग पाण्डे निर्वाचित हुए हैं ।
जिला तथा नगर उद्योग वाणिज्य संघ की ओर से कार्यसमिति सदस्य में गीता अमात्य, हिरा भट्टराई, अर्जुनकुमार श्रेष्ठ, उज्ज्वलप्रसाद कसजु, केशवप्रसाद भण्डारी, कृष्ण कटुवाल, गोकुल श्रेष्ठ, छत्रधर आत्रेय, ताराबहादुर कार्की, प्रयास श्रेष्ठ, मोहनप्रसाद श्रेष्ठ, लक्ष्मणराज पौडेल, शंकर गिरी, सन्तोष खड्का, सुदर्शन कार्की र हरिप्रसाद अर्याल निर्वाचित हुए हैं । इस कार्य समिति में १५लोगों के निर्वाचित होने की व्यवस्था है । प्रदेशगत प्रतिनिधित्व अन्तर्गत जिला,नगर समूह से १४ लोग कार्यसमिति सदस्य चुने गए हैं ।
कोशी प्रदेश से जीवन पराजुली और रमेश विश्वकर्मा, मधेश से अमरनाथ साह और विकासकुमार सारडा, बागमती से प्रकाश मानन्धर और सविन श्रेष्ठ विजयी हुए हैं ।

