Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजदूत रणजीत राय और श्री माधवप्रसाद घिमिरे द्वारा विद्यालय भवन और छात्रावास का शिलान्यास

 

भारत सरकार द्वारा तानसेन के लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन और होस्टल भवन निर्माण के लिए नेरु ४३.५७ मिलियन ओर कुसुमखोला, पाल्पा में श्री भवानी उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्माण के लिए नेरु २३.४१ मिलियन आर्थिक सहयोग

मार्च31,२०१६

महामहिम भारतीय राजदूत श्री रणजीत राय और श्री माधवप्रसाद घिमिरे द्वारा संयुक्त रुप में लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन और छात्रावास का शिलान्यास किया गया है ।ranjit-ray-madhav-ghimire.p

विद्यालय का पूर्वाधार भारत सरकार के नेरु ४३.५७ मिलियन आर्थिक सहयोग में लघु विकास परियोजना अन्तर्गत हुआ है । भारत सरकार द्वारा सहयोग प्राप्त उक्त परियोजना का उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थी और नजदीक के गाँव की आवश्यकता को पूरा करना है ।

यह भी पढें   लामिछाने का भारत भ्रमण

उसी दिन महामहिम राजदूत ने कुसुमखोला, पाल्पास्थित श्री भवानी उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो तले स्कूल भवन का भी उद्घाटन किया है । उक्त स्कूल भवन भी भारत सरकार के नेरु २३.४१ मिलियन आर्थिक सहयोग में निर्माण हुआ है । भारत सरकार के आर्थिक सहयोग उक्त जिला में दीर्घकालीन रुप में साक्षरता दर को सुधारने की दृष्टि में महत्वपूर्ण है ।

काठमाण्डौ अवस्थित भारतीय राजदूतावास ने उक्त जानकारी देते हुए खुशी व्यक्त की और कहा कि विगत में पाल्पा में दो परियोजना जो विशेषतः शिक्षा क्षेत्र से समत्रद्ध हैं पूरे हो चुके हैं और ६ परियोजना निर्माणाधीन हैं । इसके अतिरिक्त, राजदूतावास ने इस जिला में मेडिकल सुविधा के लिए ८ एम्बुलेन्स और शैक्षिक सेवा के लिए एक बस भी प्रदान किया है । इस के अलावा भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक महत्व की सम्पदा के पुनर्निर्माण तथा जिर्णोद्धार के लिए करीव ने.रु. ३०० मिलियन सहयोग प्रदान किया है । भारत–नेपाल आर्थिक सहयोग कार्यक्रम अन्तर्गत नेपाल सरकार के सहकार्य में उसके समावेशी सामाजिक–आर्थिक विकास में सहयोग कर के संचालन होने वाले नेपाल के लगभग सभी जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पूर्वाधार विकास के लिए अब तक कार्यान्वयन में रहे तथा पूरा हो चुके बडे तथा छोटे ५२२ से भी अधिक परियोजना जिसकी लागत ने.रु. ७६०० करोड से भी अधिक है ।

यह भी पढें   आज का मौसम

नेपाल के समग्र विकास में शैक्षिक पुर्वाधार विकास के महत्व पर जोर देते हुए महामहिम राजदूत ने अपने उद्घाटन मन्तव्य के क्रम में कहा कि नेपाली जनता की शान्ति, स्थायित्व, समृद्धि और समावेशी विकास की भावना के साथ नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यन्वयन में भारत सहयोग करता आया है । उन्होंने व्यवसायिक संस्थाओं के विकास पर भी जोर दिया औ देश के विकास में इसकी आवश्यकता पर बल दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.