Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाके जिला में सुशासन बहाली की माग करते हुये साकेतिक धर्ना

 

नेपालगन्,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ बैशाख २१ गते ।
बाके जिला में सुशासन बहाली की माग करते हुये ५ जिला प्रशासन कार्यालय में साकेतिक धर्ना बैशाख २० गते सोमवार को दिया गया ।

1
भ्रष्टाचार बिरुद्ध क्रियाशील रही बास के आयोजन में भ्रष्टाचार बिरुद्ध शुद्धिकरण (सत्याग्रह) कार्यक्रम मार्फत बा“के, झापा, स्याङजा, नवलपरासी, और दोलखा जिला प्रशासन कार्यालय में धर्ना दिया गया है ।
भ्रष्टाचार बिरुद्ध की सन्देशमूलक प्लेकार्ड सहित १० बजे से आधे घण्टें तक धर्ना में रहे असल शासन हिमायतियों ने प्रमुख जिला अधिकारी को ज्ञापनपत्र हस्तान्तरण कराते हुये ध्यानाकर्षण गराये थे ।
मुलुक भ्रष्टाचार के कुचक्र में फसकर अशुद्ध बनी है उल्लेख करते हुये हरेक सरकारी निकाय तथा गैर सरकारी निकाय में हो रही भ्रष्टाचार, अनियमितता, ढिलासुस्ति और लापरवाही के बिरुद्ध शुन्य सहनशिलता की बिकास करना , कोई भी सरकारी निकाय बिना झण्झट की सरल और सहज तरीके से जनता को सुविधा देने के लिये सम्बद्ध निकायों को ध्यानाकर्षण कराया गया था आयोजक की कहना है ।
जिला में सुशासन बाहाली के लिये प्रमुख जिल अधिकारी को अग्रणी भुमिका रहने बात आत्मबोध कराते हुये ११ बुदें ज्ञापन पत्र प्रमुख जिला अधिकारी को दिया गया है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सभापति थापा मतदान स्थल में

2
दिया गया ज्ञापन पत्र में जिला में हो रही सभी प्रकार की भ्रष्टाचारों को नियन्त्रण करना, सरकारी साधनों को दुरुपयोग में रोक लगाना, नियमित रुप में हरेक निकायों से सार्बजनिक सुनुवाई करने की व्यवस्था मिलाना, भ्रष्टाचार बिरुद्ध की उजुरीयों की सुनुवाई तत्काल करना , हरेक सरकारी कार्यालय में सूचना अधिकारी और सिकायत सुनने वाले अधिकारी तोक्ने की व्यवस्था मिलाना, बिना झण्झट आवश्यक सूचना और सेवा सर्बसाधारणों को उपलब्ध कराने की ब्यवस्था करना, असल कार्य करनेवाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें और गलत कार्य करनेवाले कर्मचारियों को दण्डित करने की ब्यवस्था करना, सूचना की हक सम्बन्धि की ऐन और सुशासन ऐन अक्षरशः पालना आवश्य करें , हरेक कार्यालय में नागरिक बडापत्र रक्खें और सिकायत पेटिका की व्यवस्था होना जरुरी , जिला स्तर में गठित भ्रष्टाचार बिरुद्ध की समिति को सक्रिय करना और जिला में हो रही भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिये अनुगमन तत्काल शुरुवात करें उल्लेख है ।
जिला प्रशासन कार्यालय, बा“के नेपालगन्ज के आगे हुई धर्ना कार्यक्रम पश्चात बा“के जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रविलाल पन्थ को बास के केन्द्रीय अध्यक्ष मन भण्डारी ने ज्ञापन पत्र हस्तान्तरण किया था । ज्ञापन पत्र लेते हुये प्रमुख जिला अधिकारी ने जिला में सुशासन बाहाली के लिये आगे बढने के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त किया था । बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सञ्चालन किया कार्यक्रम में ५० स अधिक असल शासन हिमायतियों की सहभागिता रही थीे ।
जिल प्रशासन कार्यालय, दोलखा में सहायक प्रमुख जिल अधिकारी औलख बहादुर आले को बास दोलखा जिला शाखा के अध्यक्ष गोकर्ण भण्डारी ने ज्ञापन पत्र प्रदान किया था ।
इसी तरह ईलाका प्रशासन कार्यालय, कावासोती नवलपरासी के निमित्त प्रमुख कमल प्रसाद आचार्य मार्फत नवलपरासी के प्रमुख जिला अधिकारी को ज्ञापन पत्र शाखा अध्यक्ष यदुनाथ सिग्देल ने हस्तान्तरण किया था ।
ऐसे ही स्याङजा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी हरी प्रसाद पन्थी को शाखा अध्यक्ष चुत्र बहादुर महत ने ज्ञापन पत्र हस्तान्तरण किया था और झापा जिला के प्रमुख जिल अधिकारी को भी शाखा अध्यक्ष राजेन्द्रभण्डारी ने ज्ञापन पत्र प्रदान किया था बास के कार्यकारी निर्देशक
नमस्कार शाह ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com