Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्मचारी ट्रेड युनियन का निर्वाचन शुरु, कर्मचारियों को मिली छुट्टी

 

काठमाण्डू, जेठ १९
निजामती कर्मचारी के आधिकारिक ट्रेड युनियन का निर्वाचन आज सुवह ९ बजे से शुरु हुआ है ।
प्रमुख निर्वाचन अधिकृत गीताप्रसाद तिमिल्सिना ने बताया– निर्वाचन के लिए ७५ जिला तथा ४२ विभाग के ११७ स्थानो में १२९ मतदान केन्द्र कायम किया गया है । इसी तरह निर्वाचन में १ हजार ६ सौ ३ कर्मचारी तथा एक हजार २ सौ १५ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ।
जिन कार्यालयों के प्रमुख नही हैं उनके शाखा अधिकृत तथा उनसे निचले तह के ५५ हजार ३ सौ २९ निजामति कर्मचारी ने निर्वाचन में सहभागिता जनायी है ।
सरकार ने आज निजामति कर्मचारी को छुट्टी दिया है । निर्वाचन शाम पाँच बजे समाप्त होने की बात निर्वाचन अधिकृत तिमिल्सिना ने बताई । उन के मुताविक– नेपाल निजामति कर्मचारी संगठन, नेपाल निजामति कर्मचारी युनियन(संघ), नेपाल राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन निजामती, राष्ट्रीय स्वतन्त्र कर्मचारी मिलन केन्द्र, नेपाल मधेसी निजामति कर्मचारी मञ्च तथा राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन ने निर्वाचन मे उम्मीदवारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com