कैसी है सरकार की तीन तह की चुनावी कार्यतालिका ?
कैसी है सरकार की तीन तह की चुनावी कार्यतालिका ? प्रमुख प्रतिपक्षी दल की क्या है राय ?
विजेता चौधरी, काठमाण्डू, अषाढ ३
सरकार ने डेढ वर्ष के भीतर तीन तह की चुनाव तथा गठन होने वाली संसद मार्फत राष्ट्रपति–उपराष्ट्रपति चयन करने की कार्यतालिका तय किया है । इसी के साथ सरकार ने संविधान कार्यान्वयन की कार्ययोजना भी तैयार किया है ।
मन्त्रीपरिषद की बैठक ने संविधान के तहत किए जाने बाले काम के कार्यतालिका को पारित किया है । २०७३ साउन से ०७४ फागुन–चैत तक की समयतालिका सामने आई है । कार्यतालिका के मुताविक २०७३ साउन में भाषा आयोग ऐन, स्थानीय तह की निर्वाचन तथा न्याय प्रशासन सम्बन्धी ऐन जारी, प्रदेश के सीमांकन के लिए संघीय आयोग गठन किया जाएगा ।
इसी प्रकार ०७३ के भादव महीने में भाषा आयोग तथा उच्च अदालत की गठन की जाएगी । आसीन में संवैधानिक निकाय सम्बन्धी कानुन जारी किया जाएगा । कार्तिक में निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण आयोग गठन, नया संवैधानिक निकाय गठन किया जाएगा । इसी प्रकार सरकार ने अगहन महीने में स्थानीय तह की निर्वाचन करने का समय निर्धारण किया है । पुुस में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति के निर्वाचन सम्बन्धी कानुन, संघ, प्रदेश, तथा स्थानीय तह के कर्मचारी समायोजन संबन्धी कानुन, संघीय संसद, प्रदेश सभा, प्रतिनिधि सभा, राष्ट्रीय सभा सदस्य के निर्वाचन सम्बन्धी कानुन जारी किया जाएगा । इसी वर्ष के चैत महीने में प्रदेश प्रमुख के नियुक्ति तथा प्रदेश के अस्थायी राजधानी तय करने की सरकार ने कायतालिका तैयार किया है ।
सरकार ने अगले वर्ष अर्थात २०७४ के लिए जेठ में प्रदेश चुनाव करने से लेकर कार्तिक–अगहन में प्रतिनिधि सभा तथा राष्ट्र रभा चुनाव करने की तैयारी योजना के साथ माघ ७ गते नया संसद् बन जाने के साथ ही फागुन–चैत में नया संसद द्वारा राष्ट्रपति–उपराष्ट्रपति के निर्वाचन करने की तालिका में उल्लेख है ।
सरकार ने संसद में रहें सभी दलों के सुझाव समेत ले कर उक्त कार्ययोजना आगे बढाने की बात बताई है । सरकार ने उल्लेख किया है–संविधान अनुसार काम समय में ही सम्पन्न हों इसी ध्यये से सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है ।
प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता एवम् कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है सत्ता गठबन्धन में ही मिलती नही है ऐसी स्थिति में तीनों निर्वाचन करने की वर्तमान सरकार की घोषणा ही झूठी है । नेपालगन्ज में पत्रकारों से बात करते हुए देउवा ने उक्त प्रतिक्रिया दी है ।

