Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में विसाक्त मदिरा सेवन से पुनः दो की मौत

 

महोत्तरी में विसाक्त मदिरा सेवन से पुनः दो की मौतMadira Death
गौशाला, अषाढ ६
अधिक एवम् विसाक्त मदिरा सेवन की बजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की शनिबार मृत्यु के बाद उपचाररत अन्य दो लोगों की भी आज मौत हो गई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी के मुताविक मृत्यु होने बालों में गौशाला नगरपालिका ७ के पञ्चा मल्लिक की पत्नी कलावतीदेवी तथा औराही गाविस ३ के बद्री मल्लिक रहें हैं ।
शुक्रबार रात १० बजे तक एकसाथ बैठ कर शराव सेवन किए तीन लोगों की मृत्यु शनिबार सबेरे २ से ४ बजे के बीच में ही हो गई थी । जिप्रका ने बताया अन्य की उपचार जारी थी ।
मृतक कलावती इलाज के लिए धरान रिफर की गईं थी जहाँ उन का निधन होगया वहीं जनकपुर अञ्चल अस्पताल में उपचाररत बद्री ने भी दम तोड दिया । अधिक शराव पीने से शनिबार मृत्यु होने बालों में सहसौला गाविस कें ७० वषर््िाय रामवृक्ष मल्लिक, उनके पुत्र ४० वर्षीय प्रकाश तथा पञ्चा मल्लिक है ।
मदिरा भठ्ठी संचालक विनोद महरा घटना के बाद से लापता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.