Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामग्राम में उत्सव का माहौल, तराई–मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी का पहला महाधिवेशन भव्यता के साथ जारी

 

रामग्राम में उत्सव का माहौल, तराई–मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी का पहला महाधिवेशन भव्यता के साथ जारी, विभिन्न झांकिया प्रस्तुत
विजेता चौधरी, अषाढ ६

tarai
नवलपरासी के रामग्राम में जैसे मेला का माहौल है । कई तरह के झांकियों ने उत्सव का सा रुमानी वातावरण बनाए हुए है । तराई–मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी का पहला राष्ट्रीय महाधिवेशन रामग्राम के आदर्श उच्चमावि के प्रांगण में भव्यता के साथ जारी है ।
तीन दिन तक चलने बाले महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमन्त्री केपी ओली की आने की संभावना है । समारोह में कांग्रेस सभापति शेरवहादुर देउवा, पशुपतिशमशेर राणा, फोरम नेपाल के लालबाबु लगायत अन्य विभिन्न दल के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति उद्घाटन सत्र की गरिमा को बढाये हुए है ।
भारत से सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष तथा सांसद भगत सिंह, कांग्रेस आई के सचिव अजय कुमार, उत्तरप्रदेश विधानसभा के सभामुख माताप्रसाद पाण्डेय, विहार के पूर्वमन्त्री श्याम रजक तथा आरजेडी के उपाध्यक्ष रघुवंशप्रसाद सिंह लगायत के उद्घाटन सत्र में सहभागी हुए हैं ।
इसी प्रकार भारत सरकार के तरफ से काठमाण्डू स्थित भारतीय दूतावास के डिपुटि चिफ अफ मिसन विनय कुमार भी समारोह में सरीक हैं । महाधिवेशन में सुरक्षा व्यवस्था कडा किया गया है । तथा भारी संख्या में स्वयमसेवक भी तैनात किए गए हैं ।
विसं. २०६४ साल में स्थापित तमलोपा पहली बार महाधिवेशन कर रहें हैं । महाधिवेशन का नाराः संघर्ष, समानता और सम्मान का, मधेसी राष्ट्र की पहचान का प्रतिकात्मक है । परासी में हर जगह तमलोपा का नारा पढने को मिल रहा है ।
महाधिवेशन के लिए बृजेश गुप्ता संयोजक रहें विधान संशोधन तथा परिमार्जन समिति एवम् वृशेषचन्द्र लाल के नेतृत्व में राजनीतिक दस्तावेज तैयारी समिति तथा सर्वैन्द्र शुक्ल के नेतृत्व के नीति तथा कार्यक्रम निर्माण समिति ने काम किया है ।
महाधिवेशन में १२ सौ प्रतिनिधि तथा पर्यवक्षक सहित २९ जिला के प्रतिनिधि सहभागी हैं । जानकारी के मुताविक जिलों से एक हजार ९ प्रतिनिधि बन्दसत्र में भाग लेगें ।
सुबह से हुई वर्षात ने यों तो आयोजकों की चिन्ता को बढा दिया था बहरहाल अभी मौसम ने भी साथ दिया है तमलोपा विद्यार्थी फ्रन्ट के अध्यक्ष मनिष मिश्र बताते हैं ।
करीब २ सौं अतिथि बैठ सकें उस प्रकार से मञ्च बनाया गया है । चारों तरफ सफेद टेन्ट लगाएँ गएँ है । विभिन्न स्थल पे स्वागतद्वार बनाए गए हंै । कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य जारी है । महिलाओं की उपस्थिति अपरिमेय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com