Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस ः विभिन्न कार्यक्रम के साथ देश भर मनाया जा रहा है

 

For Kumar Sachhidanad yoga ktm 3आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस ः विभिन्न कार्यक्रम के साथ देश भर मनाया जा रहा है
विजेता चौधरी, काठमाण्डू, ७ अषाढ
विश्व परिचित योगगुरु बाबा रामदेव कहते हंै, योग ही जीवन है । योग को अपने जीवन शैली बनाएँ तथा अपने जीवन पद्धति में योग को स्थान देने से व्यक्ति न केवल मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ्य तथा दीर्घायु होता है वरण आर्थिक रुप से भी सबल हो सकता है । क्योंकि योग मनुष्य को सकारात्मक चिन्तन पथ पर ले जाने बाली चिकित्सकीय माध्यम भी है ।
आज विश्व योग दिवस है । देश भर इस दिन को भव्यता के साथ मनाया जा रहा है । संयुक्त राष्ट्रसंघ ने ६९वाँ महासभा ने २१ जून को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी जिसको आत्मसात करते हुए आज सुवह से योग दिवस के अवसर पर विभिन्न जुलुस भी निकाली गईं हैं । लगभग प्रत्येक विद्यालयों में योग दिवस को मनाया जा रहा हैं । विद्यार्थियों को योग की शिक्षा देने के साथ योग से पर्यटन, के नारा के साथ भी सड़कों पर झांकियां देखने को मिल रही है ।
काठमाण्डू के विभिन्न संघ संस्थाओं ने आज बृहत योग साधना का कार्यक्रम आयोजन किया है । वहीं काठमाण्डू स्थित बाबा रामदेव के योग संस्थान ने भी वृहत योग साधना का आयोजन किया है । इस के साथ नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भी योग दिवस मनाया ।
गुरु रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण द्वारा शुरु किए गए योग ने २०६४ साल से नेपाल में भी व्यापकता पाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com