Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में ७ दिन में धूप बनाने की तालीम सम्पन्न

 

वीरगंज में ७ दिन में धूप बनाने की तालीम सम्पन्न
वीरगंज,असार ७

?????????????
?????????????

वीरगंज उपमहानगरपालिका के आर्थिक सहयोग और स्किल ट्रेनिङ्ग कन्सल्टेन्सी सेन्टर वीरगंज – १५ की आयोजना में संचालित ७ दिन की धूप बनाने की निःशुल्क तालिम का आज एक कार्यक्रम के बीच समापन हुआ । संस्था के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद साह की सभापतित्व में सम्पन्न समापन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि वीरगंज उपमहानगरपालिका समाजिक बिकास शाखा के प्रमुख सुनिल कुमार कर्ण,अतिथी वडा नं. १५ के समाजिक परिचालिका कौशाल्य बुढाथोकी, वडा नं. १६ का समाजिक परिचालिका संजु कोइराला ,नारायणी अगरबति उद्योग संचालक अर्पणा गिरी ,वागेश्वरी अगरबती उद्योग के संचालक रितेश गिरी लगायत ने मन्तव्य व्यक्त किया । जेठ ३२ गते से असार ७ गते तक वीरगंज स्थित मुर्ली नयाँ टोल में संचालित धुप बनाने की तालिम में वडा नं. १५ और १६ के कुल ३० महिलाओं की सहभागिता थी । तालिम के सहभागी को शान्ता श्रेष्ठ ने प्रशिक्षण दिया था । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि कर्ण ने तालिम में सहभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र बितरण किया था । कार्यक्रम का सहजीकरण संस्था के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद साह ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com