जापान में डिसएबल्ड सेंटर पर हमला, सिरफिरे शख्स ने चाकू से १९ लोगों की जान ली
जापान में डिसएबल्ड सेंटर पर हमला, सिरफिरे शख्स ने चाकू से १९ लोगों की जान ली
२६जुलाई
सागामिहारा(जापान)

यहां के मानसिक रूप से बीमार मरीजों (मेंटली डिसएबल्ड) के सेंटर पर मंगलवार को २६साल के एक सिरफिरे शख्स ने हमला कर दिया। इसमें १९ लोगों की मौत हो गई और करीब २५ घायल हो गए। आरोपी पहले इसी सेंटर में काम करता था। उसने पुलिस में सरेंडर कर जुर्म की बात भी कबूल ली। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें सेंटर से तड़के २.३० बजे कॉल आया। इसमें कहा गया कि एक शख्स चाकू लेकर सेंटर में घुस आया है।
पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक, सतोशी फर्स्ट फ्लोर पर खिड़की का कांच तोड़कर बिल्डिंग में दाखिल हुआ था।
पुलिस को उसके बैग में खून से सने कई चाकू भी मिले।
पुलिस का कहना है कि घ बजे के करीब उसने सरेंडर कर दिया।
दुनिया के विकसित देशों में शुमार जापान में हिंसक घटनाओं की दर काफी कम है। लेकिन इसके बावजूद भी घटनाएं होती रही हैं।
१९९५में ओम शिनरिक्यू पंथ को मानने वाले एक शख्स ने टोक्यो के सबवे में सारिन गैस छोड़ दी थी। इसमें १३ लोगों की मौत हो गई थी और हजारों बीमार हो गए थे।
२००१में ओसाका के एक प्राइमरी स्कूल में ८बच्चों की हत्या कर दी गई।
२००८ में एक शख्स ने टोक्यो के भीड़भाड़ वाली दुकानों में चाकू से ७ की हत्या कर दी और १० घायल हो गए थे।

