Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिस वर्ल्ड बनने के लिए ये मॉडल पहुंची थी चीन, भेज दी गई जेल

 
बीजिंग.model-5_1469594187
मिस वर्ल्ड बनने का ख्वाब लेकर बीजिंग पहुंची कोलंबियन मॉडल को जेल भेज दिया गया है। कोलंबियाई मॉडल जूलियाना लोपेज सराजोला चीन की कोर्ट ने ड्रग्स की स्मगलिंग के आरोप में 15 साल के लिए जेल भेज दिया। वकीलों के मुताबिक उसे मौत की सजा या उम्रकैद भी हो सकती थी।
गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू पीपुल्स इंटरमीडिएट कोर्ट ने सोमवार को जूलियाना को सजा सुनाई।
22 साल की जूलियाना को पिछले साल 18 जुलाई को गुआंगझू एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।
चीनी अफसरों को जूलियाना के लैपटॉप में 610 ग्राम कोकीन छिपी हुई थी।
चीन में ड्रग्स की तस्करी के लिए उम्रकैद से लेकर मौत तक की सजा का प्रावधान है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com