Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो हप्ता से उदयपुर सिमेन्ट उद्योग बन्द, दश करोड का घाटा

काठमाण्डू, साउन २५
मशिन बिगरने के कारण उदयपुर जिला के जलजले स्थित देश के ही बडे सिमेन्ट अद्योग पुनः बन्द हो गया है ।
उद्योग के एक कर्मचारी ने बताय  सिमेन्ट पिसने वाला मिल का गियरचेन बिगरने के बाद लगभग दो हप्ता से उदयपुर सिमेन्ट उद्योग पूर्ण रुप से बन्द पडी हुई है । वहीं उद्योग बन्द होने की वजह से सिमेन्ट उत्पादन का कार्य ठप्प है ।

उद्योग के सहायक महाप्रवन्धक नवलकिशोर साह ने बताय दो हप्ता से लगातार उद्योग बन्द  होने के कारण उद्योग को लगभग १० करोड रुपया का घाटा सहना पडा है ।
यद्यपि मशिन मर्मत के लिए भारत भेजा गया है । चार महिना पूर्व भी इसी प्रकार मिल का गियरचेन बिगरने की वजह से २५ दिन तक उद्योग बन्द करना पडा था ।
विंसं २०४४ साल में जापान सरकार के सहयोग में स्थापना हुई उदयपुर सिमेन्ट उद्योग एसिया का दुसरा सब से बडा तथा नेपाल का पहला बडा एवम् पूर्ण सरकारी स्वममित्व में रही सिमेन्ट उद्योग है ।
इस उद्योग का सिमेन्ट उत्पादन क्षमता प्रति दिन ८०० मेट्रीक टन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.