Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश की राष्ट्रीय एकता के लिए पत्रकारों की भी भूमिका होनी चाहिएः प्रधानमंत्री प्रचण्ड

 

prachand

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, ९ अगस्त ।।
प्रधानमंत्री प्रचण्ड नें पत्रकारों को राष्ट्रीय एकता को कायम रखने के लिए आग्रह करते हुए, स्वयं को भी दलों के बीच राष्ट्रीय एकता कायम करने में क्रियाशील बताया है ।
आज बुलायी गयी पत्रकारों के महासंघ की टोली को प्रधानमंत्री के निवास स्थान के सम्मेलन में  प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने कहा है कि हमारे देश की प्रमुख समस्या व मुद्दों के समाधान के लिए, सभी दलों में राष्ट्रीय एकता आवश्यक है और इसमें पत्रकारों को भी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी ।
प्रचण्ड नें स्वयं को संविधान  कार्यान्वयन करने के लिए नेतृत्व कर्ता के रुप में बताया व साथ में यह भी कहा कि  देश की राष्ट्रीय एकता के लिए वह क्रियाशील हैं ।
नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष डा. बिष्ट ने इसी क्रम में सरकार से पत्रकारों के न्यूनतम लागू करने व इस संदर्भ में नयी संचार नीति व नियम के कार्यान्वयन की संरचना बना देने का आग्रह भी किया है ।
शान्ति प्रक्रिया के अन्तिम चरण में पहुंचने की बात भी प्रधानमंत्री प्रचण्ड नें कही है साथ ही किस प्रकार की नीति में मेलमिलाप व किसमें केस करने की नीति के बारे में भी चर्चा की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.