Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भजपा नेता पर गोलियों की बौछार

 
कठमाण्डू, ११ अगस्त ।।
भारत के कुछ इलाकों में दिन दहाडे ही गोली का चलना आश्चर्य की बात नही है । ऐसा ही एक इलाका है गाजियाबाद, उ. प्र. के गाजियाबाद में कल रात भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर ताबडतोड गाृलियों की बौछार की गयी है ।
फिलहाल उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है जहां वो जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक दलजीत चौधरी के मुताबिक ब्रजपाल तेवतिया पर दो अलग अलग फार्च्यूनर गाड़ी से आए लोगों ने अचानक हमला कर दिया। पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंज़िश मान रही है। ब्रजपाल तेवतिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और  2012, मुरादनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी को घेर कर एके 47 और पिस्टल से काफी देर तक ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की।
जवाब में तेवतिया के अंगरक्षकों ने भी काफी देर तक फ़ायरिंग की। घटना में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दलजीत चौधरी के मुताबिक घटनास्थल से एक 47 राइफ़ल और पिस्टल जैसे हथियार बरामद किए गए हैं और जल्द ही हमलावरों को भी पकड़ लिया जाएगा।
लेकिन हमले के बाद सभी हमलावर भागने में सफल रहे। लेकिन अभी तक न तो हमलावर पकड़ में आए हैं और न ही वह गाड़ी ट्रेस की जा सकी है, जिससे हमला किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.