Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महरा प्रकरण : रोशनी शाही का डिभोर्स

 

३ अक्टुबर, काठमांडू ।सभामुख कृष्ण बहादुर महरा ने मेरा यौन दुव्र्यवहार किया, कहने वाली रोशनी शाही और उसके पति के बीच डिभोर्स होने जा रहा है । रोशनी शाही और उनका श्रीमान चित्रजंग शाही ने बताया कि हम अपने २८ वर्ष के वैवाहिक सम्बन्ध को समाप्त करने का निर्णय ले चुके हैं ।

उन दोनों की हस्ताक्षर कर सार्वजनिक किया गया पत्र में लिखा है कि विभिन्न उतार चढाव के साथ हमने २८ वर्ष बीत गया । समय के गति के साथ असहमति असन्तुष्टि आता रहता है । तथापि खुशी के साथ अलग अलग रहने का निर्णय ले सके हैं ।
उन्होंने बताया कि अलग होने का निर्णय लेने के बाबजुद भी अभी तक कानुनी प्रक्रिया बांकी है ।

यह भी पढें   बाढ़ पीडि़तों को लेकर प्रधानमंत्री का संदेश ...बहुत जल्दी ही सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाएगी

रोशनी शाही ने खुद को महारा द्वारा बलात्कार होने की बात मिडिया के द्वारा सार्वजनिक की थी । परन्तु बाद में इस बात का खण्डन कर शाही ने बताया कि महरा मेरे पिता समान हैं । कोई बलात्कार नहीं हुआ था । उन्होंने महानगरीय प्रहरी वृत वानेश्वर में निवेदन देते हुये दाबी के साथ कहा कि मेरे साथ कोई दुव्र्यवहार नहीं हुआ है ।
उन्होंने कहा कि में डिप्रेशन की रोगी हूं । अभी दवा भी ले रही हूं । यह समाचार कैसे बाहर आया मुझे नहीं पता । इस प्रकार की बातें निवेदन में शाही ने लिखी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com