Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस प्रतिपक्षी भूमिका में कमजोरः कोइराला

 

गोरखा, १५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य शेखर कोइराला को मानना है कि प्रतिपक्षी भूमिका में नेपाली कांग्रेस कमजोर दिखाई दे रही है । पार्टी संबद्ध प्रेस युनियन गोरखा द्वारा आयोजित पत्रकार भेटघाट कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिपक्षी भूमिका में कांग्रेस की प्रस्तुती सन्तोषप्रद नहीं है ।
नेता कोइराला ने कहा– ‘संसद् में प्रतिपक्ष की आवाज हम लोग नहीं सुन रहे हैं । सेक्युरेटी प्रेस लगायत विविधि विषय आया है । ऐसी अवस्था में सरकार की मौनता स्वभाविक है, लेकिन प्रतिपक्षी भी चुप है, जो स्वभाविक नहीं है । लोकतन्त्र में प्रतिपक्षी दल चुप रहना भयाभव स्थिति को संकेत करता है ।’
नेता कोइराला ने यह भी कहा कि पार्टी के अन्दर में नेता लोग चुप बैठने के लिए बाध्य है । उन्होंने कहा– ‘पार्टी के अन्दर बात करने के लिए केन्द्रीय समिति बैठक होना जरुरी होता है, लेकिन बैठक ही नहीं हो रहा है । ऐसी अवस्था में हम लोग कहा जाकर बोले ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com