कर्णाली प्रदेश में विदेशी नागरिकों को प्रतिबंद्ध
सुर्खेत, २२ मार्च । कर्णाली प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है कि प्रदेश के अन्दर अब सिर्फ नेपाली नागरिकों ही प्रवेश दी जाएगी । कर्णाली प्रदेश विपद् व्यवस्थापन परिषद् और विपद् व्यवस्थापन कार्यान्वयन समिति की संयुक्त बैठक ने कोरोना वायरस को दृष्टिगत करते हुए ऐसा निर्णय किया है ।
सरकार ने निर्णय किया है कि कर्णाली प्रदेश प्रवेश करनेवाले सभी हवाई तथा स्थालमार्ग में उच्च सतर्कता अपनाई जाएगी और सिर्फ नेपाली नागरिकों ही प्रवेश दी जाएगी । अगर कोई विदेशी नागरिक आए तो संबंधी जिला के सीडियो कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है । साथ में अगर कोई बाहर से आए तो प्रदेश क्वारेन्टाइन में १४ दिनों तक रहना भी अनिवार्य है ।

