Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली ठाकुर का काेराेना पर गाना, आ रहा लाेगाें काे पसंद

 

कोरोना वायरस के डर के बीच सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूकता करने का सिलसिला भी जारी है। इसमें राजनीतिक, बॉलीवुड और कई हस्तियां मजाक के जरिए भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना पर कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिसमें लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसमें राजस्थानी, हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी गाने शामिल हैं। किसी गाने में कोई सिंगर तो किसी गाने में कुछ महिलाएं गाने गा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर सिंगर मैथिली ठाकुर का भी एक गाना आ गया है।

यह भी पढें   नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस

अपने गानों के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाने वाली मैथिली ठाकुर ने कोरोना वायरस पर एक गाना बनाया है। इस गाने में मैथिली अपने भाइयों के साथ क्लासिकल स्टाइल में गाना गा रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो जानलेवा कोरोना वायरस पर बना पैरोडी सॉन्ग है जो मशहूर फिल्म ‘कुर्बानी’ के ‘लैला ओ लैला’ पर बनाया गया है।https://www.facebook.com/maithilithakurofficial/videos/872483076524467/?t=0

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

मैथिली ठाकुर इस गाने को इंडियन क्लासिकल स्टाइल में गा रही हैं। केवल 46 सेकंड के इस वीडियो के अंत में मैथिली ने लोगों से सुरक्षित रहने और घर पर रहने की सलाह भी दी है। वहीं, कई अन्य गाने रिलीज हुए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर हिट हो चुके हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले हैं तो कई वीडियो में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इन वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है और व्यूज काफी बढ़ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस पर काफी चर्चा हो रही है, तो लोग इन्हें शेयर भी कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed