Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना विरुद्ध लड़ने के लिए प्रदेश सरकार तैयार हैः मुख्यमन्त्री राई

 

विराटनगर, ४ अप्रिल । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस (कोभिड–१९) के विरुद्ध लड़ने के लिए तैयार है, सभी तैयारी पूरी हो चुकी है । कोशी अस्पताल में शुक्रबार से संचालित कोभिड–१९ विशेष अस्पताल को निरीक्षण करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि कोभिड–१९ विरुद्ध लडने के लिए सभी क्षेत्र से सहकार्य किया जाएगा ।
मुख्यमन्त्री राई ने कहा है कि विश्वव्यापी महामारी के रुप में फैल रही कोरोना से जनता को बचाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास करेगी । उनका कहना है कि सरकार की ओर से जो तैयारी होनी चाहिए, वह सब पूरी हो चुकी है । उन्होंने कहा– ‘विज्ञ चिकित्सक टोली गठन, अस्पताल में काम करनेवाले स्वास्थ्यकर्मी, विशेष अस्पताल में काम करनेवाले स्वास्थ्य कर्मी, एम्बुलेन्स चालक आदि के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा सामाग्री आपुर्ति के लिए अध्ययन हो रहा है । इसीतरह क्वारेन्टाइन में रहनेवालों की सुरक्षा, बासस्थान और खाने की व्यवस्था सरकारी ओर से होगी ।’
स्मरणीय है, प्रदेश नं. १ सरकार ने विराटनगर स्थित नेशनल ट्रेडिङ का पूराना भवन को कोशी अस्पताल अन्तर्गत रखकर विशेष अस्पताल के रुप में विकास किया है । जहां १० शैया की भेन्टिलेटर सहित ५० बेड है । कोशी अस्पताल के प्रमुख डा. संगीता मिश्र ने कहा है कि संकट के समय में विशेष अस्पताल में ७० मीरज तक रह सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *