गुटखा कालाबजारी का प्रमुख केन्द्र ‘लाहान’, पुलिस प्रशासन भी हैरान
मनोज बनैता, सिरहा, २५ मई ।
लॉकडाउन का दो महीने से भी ज्यादा बीत चुका है। ऐसे में किराना दुकानों पर भी कई जरूरी खाद्य सामग्री की कमी आने लगी है। इस बीच जो लोग गुटखा और सिगरेट के शौकीन हैं उनके सामने लॉकडाउन ने समस्या खड़ी कर दी है। हालत यह है कि इसकी लत ऐसी है कि १० रुपए के गुटखा पाउच को लेने के लिए लोग ४० रुपए देने को मजबुर है । अब गुटखा, पाउच सहित पान मसाला की कीमत आसमान छू रही है। दो दिन पहले काठमाडौ से लाहान आ रहे दो ट्रक को मकवानपुर पुलिस ने अपने नियन्त्रण मे लिया था । दरअसल वजह थी गुटखा । अत्तिआवस्यक सामान के नामपर (प्रतिबन्धित ) गुटखे कालाबजारी ने मधेस मे अपना दबदबा बनाया हुवा है । लाहान के एक पान दुकानदार ने कहा ‘१हजार ९ सौ पर्नेवाला गुटखा अभी ४५०० मे बिक रहा है ।’ लाहान के अधिकतर किराना होलसेल अभी गुटखे के कारोबार मे लगा है । एक गोप्य सुत्र के अनुसार हरेक किराना होलसेल के पास सौं से ज्यादा बोरा गुटखा भण्डारण है । सिर्फ यही नही उसने यह भी सुचना दी है कि लाहान के व्यापारी नेपाल के पुर्वी जिले मे भी सप्लाई कर रही है । उनकी बात को माने तो लाहान कालाबजारी का केंद्र होता दिखरहा है । पुलिस प्रशासन लकडाउन के शुरुआत मे बजार अनुगमन मे जोडतोड से लगा कुछ ब्यापरियों पर कानुनी शिकन्जा भी कसा लेकिन अभी स्थिर दिखरहा है । स्थानिय लोगों का मानना है कि पुलिस और प्रशासन भी ईन कालाबजारीयों से हैरान और परेशान है ।

