Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा और चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी के बीच भीडियो कन्फ्रेन्स

 

काठमांडू, १९ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी (सीपीसी) के उच्च पदाधिकारियों के बीच भीडियो कन्फ्रेन्स में एक कार्यशाला शुरु हुई है । नेकपा नेताओं का कहना है कि भीडियो कन्फ्रेन्स में दोनों देशों के नेता बीच पार्टी और देश संचालन संबंधी अनुभवों का आदान–प्रदान किया जाएगा ।
सीपीसी अन्तर्राष्ट्रीय विभाग, सीपीसी तिब्बत स्वशासित क्षेत्र कमिटी और नेकपा स्कूल विभाग की संयुक्त संयोजन में यह कार्यशाला आयोजित है । स्मरणीय है, कार्यशाला में बेइजिङ स्थित सीपीसी अन्तर्राष्ट्रीय विभाग के नेताओं की ओर से नेकपा के नेताओं को सुशासन, पार्टी अनुशासन और सम–सामयिक विश्व परिस्थिति आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
इस कार्यशाला को लेकर राजनीतिक वृत्त में आलोचना भी है । प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता से परिचालित नेपाल के राजनीतिक दल इस कार्यशाला के विरुद्ध में दिखाई दिए हैं । यहां तक की नेकपा के भीतर भी इस कार्यशाला को लेकर विरोधाभाष है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *