Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झम्सीखेल बैठक का निष्कर्ष ओली विरुद्ध एकजुट होकर आगे बढना है

 

झम्सीखेल के  बैठक में सहभागी सभी सचिवालय सदस्यों ने ओली के कार्यशैलीप्रति गम्भीर असहमति जताते हुए उन से राजीनामा लेकर मार्ग प्रशस्त करने का निष्कर्ष निकाला है । करीब ३ घण्टा लम्बे चले ललितपुर के झम्सीखेल में ओलीविरोधी नेताओं के बैठक में  साझा रणनीति बनाकर ओली विरुद्ध आगे बढने की नीति तय की है ।

सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) आन्तरिक विवाद उत्कर्ष में है इसी समय प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली विरोधी समूह आन्तरिक रणनीति बनाने के लिए विचार विमरर्श कर रहे हैं ।  पिछले दिनों नेकपा स्थायी कमिटी बैठक में नेकपा के अध्यक्ष समेत रहे प्रधानमन्त्री ओली के सरकार और पार्टी सञ्चालन की शैलीप्रति विरोध जताते हुए अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल, माधव नेपाल आदि नेता दोनों पद छोड्ने का दबाब देते आ रहे हैं।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

बुधबार अपने नजदीकी मन्त्रियों के साथ प्रधानमन्त्री ओली के विचार विमर्श के बाद  आगामी रणनीति बनाने के लिए प्रचण्ड नेपालसमूहबीच  ललितपुरस्थित झम्सीखेल के एक होटेल में आन्तरिक बैठक जारी है।

बैठक में अध्यक्ष प्रचण्ड, वरिष्ठ नेता खनाल, नेपाल, उपाध्यक्ष बामदेव गौतम, प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ, सचिवालय सदस्य एवम गृहमन्त्री रामबहादुर थापा (बादल) के बीच बातचीत हो रही है। प्रचण्ड और नेपाल समूह के अधिकांश स्थायी समिति सदस्य भी सहभागी हैं ।पर्यटनमन्त्री योगेश भट्टराई और उद्योगमन्त्री लेखराज भट्ट बैठक में शामिल नही हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com