Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्‍तान स्थित हिंदू मंदिर जहाँ यक्ष ने पूछे थे युधिष्ठिर से प्रश्न

 

कटास राज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उत्तरी भाग में चकवाल जिले में पोठोहार के पठारी क्षेत्र में नमक कोह पर्वत श्रंखला में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर के अतिरिक्त यहां पर और भी मंदिरों की श्रृंखलायें हैं। ये सभी मंदिर दसवीं शताब्दी के बताये जाते हैं। कहते हैं कि जब माता पार्वती सती हुईं उस समय भगवान शिव की आंखों से टपके आंसुओं से वो सरोवर बना था, जिसमें सूखते पानी को लेकर पाकिस्‍तानी अदालत ने चिंता जताई है और ये स्‍थान चर्चा में आया।

यह भी पढें   नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के प्रस्तावित चीन दौरे की तैयारियां शुरू

इस स्‍थान का है ऐतिहासिक और पौराणिक महत्‍व

जन श्रुतियों की मानें तो ये देव स्‍थान हजारों साल पुराना है। यहां स्‍थित मंदिर के बारे में मान्‍यता है कि उसका निर्माण श्री कृष्‍ण ने करवाया था और यहां स्‍थित शिवलिंग स्‍थापना उन्‍हीं के हाथों हुई थी। इस स्‍थान पर मौर्य सम्राठ अशोक ने स्‍तूप भी बनवाया था, साथ ही चौथी शताब्‍दी में भारत यात्रा पर आये चीनी यात्री फाहियान ने भी अपने यात्रा वृत्‍तांतों में स्‍थान का उल्‍लेख किया है। सिख गुरू नानाक देव जी को भी ये स्‍थान काफी प्रिय बताया जाता है। इसके आसपास खुदाई के दौरान 6000 से 7000 ईसा पूर्व की सभ्‍यताओं के अवशेष मिले हैं।

यह भी पढें   हुम्ला में नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 14.8 करोड़ की सहायता

यहीं पूछे थे यक्ष ने युधिष्ठिर से प्रश्‍न

कहते हैं महाभारत काल में पांडव बनवास के दिनों में इन्ही पहाड़ियों में अज्ञातवास के दौरान आये थे, और यही वह कुंड है जहां पांडव प्यास लगने पर पानी की खोज में पहुंचे थे। कुंड पर एक यक्ष का अधिकार था। पानी की तलाश में जब नकुल, सहदेव, भीम और अजुर्न सहित चारों भाई इस कुंड पर आये और यक्ष ने उन्‍हें आवाज़ दी और कहा कि इस पानी पर उसका अधिकार है, अगर पानी लेना है तो पहले उसके पश्‍नों के उत्तर देने होंगे। कोई पांडव उसके प्रश्‍नों का उत्तर नहीं दे पाया और पानी पीने की कोशिश करने पर यक्ष ने उनको मूर्छित कर दिया। अंत में चारों भाइयों को खोजते हुए युधिष्ठिर वहां पहुंचे और चारों भाइयों को मूर्छित पड़े देख कर पूछा की ये किसने किया तब यक्ष ने सारी बात बताई तो युधिष्ठिर ने कहा कि वे उत्‍तर देने के लिए प्रस्‍तुत हैं। तब यक्ष ने उनसे चर्चित प्रश्‍न पूछे और उनके चारों भाइयों को जीवित करके उन्‍हें धर्मराज का नाम दिया।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *