Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजदूत रिचर्ड मारिश का शव चार महीने बाद मिला

 

काठमांडू।

नेपाल में पूर्व विलायत राजदूत रिचर्ड मॉरिस का शव चार महीने बाद मिला है। मॉरिस 6 मई को सुबह 10:30 बजे बेंटले में अपने घर के पास एक पार्क में लापता हो गए थे।

हैम्पशायर पुलिस को सोमवार को ऐलिस हॉल्ट फॉरेस्ट में शव मिला, जहां वह  नियमित कसरत के लिए जाया करते थे।

हालांकि मृतक मॉरिस की पहचान औपचारिक रूप से नहीं की गई है, पुलिस ने उसके परिवार को सूचित किया है कि शव मिल गया है, यह जानकारी बीबीसी ने दी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

इससे पहले, ईस्ट हैम्पशायर पुलिस कार्यालय ने खोज में सहायता के लिए जनता से तीन बार अपील कीं। अंतिम अपील के साथ, रिचर्ड मॉरिस की एक नई तस्वीर सार्वजनिक की गई है, जिसे नेपाल में लिया गया था।

रिचर्ड मॉरिस ने 2015 से 2019 तक नेपाल में ब्रिटिश राजदूत के रूप में कार्य किया था। विदेश कार्यालय के एक हालिया बयान में कहा गया है कि “मॉरिस एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे और उन्हें रिश्तों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है।”

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

उनके तीन बच्चे और एक पत्नी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com