Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रांड मस्‍जि‍द के सामने महि‍लाओं ने अर्धनग्‍न प्रदर्शन कि‍या

 
अमीना के पक्ष में गुरुवार 4 अप्रैल को दुनि‍या भर में प्रदर्शन होने शुरू हो चुके हैं। महि‍लाओं के हक में काम करने वाली संस्‍था फेमेन ने पेरि‍स, ब्राजील, पोलैंड आदि में प्रदर्शन कि‍ए हैं। लंदन में रहने वाली मरि‍यम नमाजी ने फेसबुक पर अपनी यह तस्‍वीर अपलोड की है।
अमीना के पक्ष में गुरुवार 4 अप्रैल को दुनि‍या भर में प्रदर्शन होने शुरू हो चुके हैं। महि‍लाओं के हक में काम करने वाली संस्‍था फेमेन ने पेरि‍स, ब्राजील, पोलैंड आदि में प्रदर्शन कि‍ए हैं। लंदन में रहने वाली मरि‍यम नमाजी ने फेसबुक पर अपनी यह तस्‍वीर अपलोड की है।

४ अप्रिल,पेरि‍स. पूर्वघोषि‍त कार्यक्रम के तहत महिलाओं की ‘आजादी’ की मांग के समर्थन में गुरुवार (4 अप्रैल) को दुनि‍या भर में महि‍लाओं ने अमीना के पक्ष में अर्धनग्‍न प्रदर्शन किए। यहां ग्रांड मस्‍जि‍द ऑफ पेरि‍स के सामने ट्यूनीशि‍याई महि‍लाओं ने अर्धनग्‍न होकर प्रदर्शन कि‍या और मुस्‍लि‍म कठमुल्‍लावादि‍यों को चुनौती देते हुए उनके खि‍लाफ जमकर नारेबाजी की। महि‍लाओं के इस बोल्‍ड प्रदर्शन से मुस्‍लि‍म कठमुल्‍लावादी सकते में आ गए हैं। पेरि‍स के अलावा ब्राजील, मि‍स्र, तुर्की व मि‍डल ईस्‍ट के कई देशों में ‘फेमेन’ के बैनर तले प्रदर्शन हुए।

यह भी पढें   फिर्के नदी नजदीक अवैध संरचनाओं पर चले बुलडोजर

काबि‍लेगौर है कि ट्यूनीशि‍या की राजधानी तूनि‍स की रहने वाली 19 वर्ष की अमीना ने अपने निर्वस्त्र वक्ष पर मुस्‍लि‍म कठमुल्‍लावादि‍यों के खि‍लाफ F**k your morals लि‍खकर उसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। इसके तुरंत बाद पहले तो अमीना को कुछ दि‍न अज्ञात जगह पर कैद करके रखा गया। उसके बाद जब पूरे वि‍श्‍व में महि‍लाओं ने अमीना के पक्ष में अर्धनग्‍न प्रदर्शन करना शुरू कि‍या तो मजबूरी में कठमुल्‍लावादि‍यों ने उसे पागलखाने में बंद कर दि‍या। काफी दबाव पड़ने पर उसे पागलखाने से रि‍हा तो कि‍या गया, पर अभी भी अमीना को जान से मारने की धमकि‍यां मि‍लनी जारी हैं।amina-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *