Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली का निधन

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली का बुधवार को रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जमाली को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। तबसे वे अस्पताल में थे। उनकी रिश्तेदार सीनेटर सना जमाली ने बताया कि बुधवार शाम उन्होंने आखिरी सांस ली।

जमाली नवंबर 2002 से जून 2004 तक पाकिस्तान के पीएम रहे

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् ने दी प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत भ्रमण को मंजूरी

जमाली नवंबर 2002 से जून 2004 तक पाकिस्तान के पीएम रहे। उस समय परवेज मुशर्रफ देश के राष्ट्रपति थे।

जमाली कई भाषाओं के जानकार थे

मीर ज़फ़रुल्लाह खान जमाली एक जनवरी 1944 को बलूचिस्तान के जिला नसीरआबाद के गांव रोझान जमाली में पैदा हुए थे। प्रारंभिक शिक्षा रोझान जमाली में ही प्राप्त की। बाद में सेंट लॉरेंस कॉलेज घोड़ा गली मरी, एलिसन कॉलेज लाहौर और 1965 में गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। ज़फ़रुल्लाह जमाली प्रांत बलूचिस्तान से अब तक पाकिस्तान के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। ज़फ़रुल्लाह जमाली अंग्रेजी, उर्दू, सिंधी, बलोची, पंजाबी और पश्तो भाषा में महारत रखते हैं।

यह भी पढें   वर्तमान सरकार का गठन आतंक, आगजनी और तोड़फोड़ के माध्यम से हुआ है – ओली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com