Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बोको हरम ने सैकड़ों स्कूली छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली

 

जिहादी समूह बोको हरम ने मंगलवार को उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में हुए सैकड़ों स्कूली छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली है।। 2014 के सैकड़ों छात्राओं के अपहरण के पीछे रहे समूह के नेता ने एक व्वाइस मैसेज में कहा-“मैं अबूबकर शेकू हूं और हमारे भाई कटसीना में हुए अपहरण के जिम्मेदार हैं।”

बता दें कि बंदूकधारियों ने राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के गृह राज्य कटसीना में छात्रों के हॉस्टल पर हमला किया था और उसके बाद वहां से 400 छात्रों को अगवा कर लिया था। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ ने इस हमले की निंदा की। कांकरा में शुक्रवार 11 दिसंबर की रात सरकारी साइंस माध्यमिक स्कूल पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया और उनकी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हुई। संघर्ष के दौरान सैकड़ों बच्चे जान बचाने के लिए पास के जंगलों में भाग गए थे।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी द्वारा आयोजित किया गया शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम

राज्य के गवर्नर अमीनो बेलो मसारी ने शनिवार को स्कूल का दौरा किया और कहा कि सुरक्षाबल अगवा हुए छात्रों को छुड़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com