Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया के 30 से अधिक शहरों में रहस्य बना स्तम्भ अब दिखा अहमदाबाद में

 

 

 

Now, 'mysterious' monolith sighted in Ahmedabad; first in India - Cities  News

दुनिया के 30 से अधिक शहरों में रहस्य बनी सात फुट लंबी प्रिज्मनुमा आकृति मोनोलिथ (स्तंभ) अब अहमदाबाद शहर में भी देखी गई है। भारत में चमकदार स्टील जैसी यह आकृति पहली बार देखी गई। हालांकि कहा जाता है कि एक निजी कंपनी ने इसे स्थापित किया है लेकिन कंपनी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

यह आकृति बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के सिम्फनी पार्क में नजर आई। थलतेज इलाके में मौजूद पार्क में दिखे मोनोलिथ की ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है। अहमदाबाद नगर निगम और सिम्फनी कंपनी ने मिलकर  इस पार्क को बनाया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

लेकिन, यह मोनोलिथ कहां से आया, इसकी जानकारी न तो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को है, न ही सिम्फनी कंपनी के लोगों को इसके बारे में कुछ पता है। पार्क में काम करने वाले किसी कर्मचारी ने भी आज से पहले इसे नहीं देखा।

नगर निगम में बागवानी विभाग के निदेशक जिग्नेश पटेल ने कहा, इस मोनोलिथ को सिम्फनी लिमिटेड ने पार्क में आने वाले लोगों के लिए स्थापित किया है। लोग इसकी चमकीली सतह के परावर्तन को देख सकते हैं और इसके साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

इसी तरह की आकृति उटा, अमेरिका में सबसे पहले देखी गई थी और कुछ दिन बाद गायब भी हो गई थी। बाद में करीब 30 देशों में इसे देखा गया। हालांकि कंपनी ने अपने फॉरेस्ट पार्क फेसबुक पेज पर इसकी तस्वीरें तो साझा की है लेकिन इसे स्थापित करने की घोषणा नहीं की है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com