Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाडी सौरभ गाँगुली को आया हार्ट अटैक

 

Man held for sending threat letter to Sourav Ganguly - The Financial Express

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को मामूली हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। इसके बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा।अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सौरव का इलाज एक हफ्ते तक चलेगा। वह अगले 48 घंटों तक वुडलैंड्स अस्पताल में ही रहेंगे।एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

डॉक्टरों के मुताबिक, सौरव की धमनी में तीन ब्लॉकेज पाए गए थे। एंजियोप्लास्टी कर दो ब्लॉक हटा दिए गए हैं और उनमें एक स्टेंट लगाए गए हैं। तीसरे ब्लॉक को लेकर क्या किया जाएगा इस बारे में अभी फैसला लिया जाना बाकी है। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि कुल तीन स्टेंट लगाना होगा। एक स्टेंट लगाया जा चुका है जबकि दो और लगाए जाएंगे। बताया जाता है कि सौरव को सीने में दर्द और ब्लैकआउट (आंखों के सामने अंधेरा छाने) की शिकायत के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे अस्पताल में दाखिल कराया गया। 48 साल के सौरव को सुबह अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद सीने में दर्द व चक्कर आया, जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।इधर, सौरव की अचानक तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद खेल जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों में एवं उनके फैंस हैरान परेशान हो गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com