Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा दिए गए COVID-19 टीकों की खेप आज काठमांडू भेजा जा चुका

 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से COVID-19 टीकों की खेप आज काठमांडू और ढाका  भेज दी गई है। इसके लिए वीरवार तड़के ही टीके हवाई अड्डे पर पहुंचा दिए गए थे जिसमें 10 लाख डोज काठमांडू और 20 लाख डोज ढाका भेजी गई है। काठमांडू के लिए सुबह 6:40 बजे और ढाका के लिए उड़ान सुबह 8 बजे भरी गई।

सरकार ने घोषणा की है कि वैक्सीन को रोल आउट करने की कानूनी और वित्तीय तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्‍द ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।  नेपाल को टीकों की खेप भेजने के अलावा, भारत ने इससे पहले यहां कोरोना महामारी से लड़ने के लिए  चिकित्सा उपकरण, दवाएं और अन्य उपयोगी सामान देकर मदद की थी। 8 जनवरी को, बांग्लादेश ने भारत से COVID-19 वैक्सीन ‘कोविल्ड’ की 30 मिलियन खुराक की खरीद को मंजूरी दी थी।

यह भी पढें   झलनाथ खनाल का आरोप: चुनावी हार का मुख्य कारण दक्षिणपंथी कार्यदिशा, नीति और कार्यक्रम

भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार से भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए एक वैक्सीन रोलआउट की घोषणा की थी जो कि इसकी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के अनुरूप है। भारत ने इससे पहले COVID-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में अपने पड़ोसी देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, रेमेडिसविर और पेरासिटामोल दवाओं के साथ-साथ डायग्नोस्टिक किट, वेंटिलेटर, मास्क, दस्ताने और अन्य चिकित्सा संबंधी सामान की आपूर्ति भी की थी।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट से कोविशिल्ड वैक्सीन ( Covidshield Vaccine)की 1.5 लाख डोज भूटान (Bhutan) और 1 लाख डोज मालदीव ( Maldives) भी भेजी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed