Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष के सेट पर भारी आग लगी

 
फाइल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गोरेगांव स्थित प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष के सेट पर भारी आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही सेट पर आग लग गई और कुछ ही देर में तेजी से फैलने लगी। फिल्म के सेट पर लगभग पचास से साठ लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   बालेन शाह के दिल्ली दौरे में कहां है इंडो-नेपाल बॉर्डर ? कूटनीति में चमकेगा द्विपक्षीय रिश्ता, लेकिन सीमावर्ती जनता के मुद्दे फिर हाशिये पर!

मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां, पांच जंबो टैंकर, एक पानी का टैंकर और एक जेसीबी मौजूद है। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है। अधिकारियों ने इसे स्तर दो की आग बताया है। बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान और प्रभाष लीड रोल में हैं।  हालांकि सेट पर सैफ अली खान और प्रभास मौजूद नहीं थे।

यह भी पढें   अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में पहली बार हाकिम जेफ्रीज बनेंगे अश्वेत सभामुख

आग के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म का सेट मुंबई में गोरेगांव पश्चिम इलाके के बांगुर नगर में लगा हुआ है। इस सेट पर पिछले दो महीने से रिहर्सल और तैयारियां चल रही थीं।

मंगलवार की सुबह सुबह फिल्म के निर्देशक ओम राउत और फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास ने ट्वीट करके शूटिंग शुरू होने की बात अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी।

यह भी पढें   नेपाल के मौसम पर ‘अक्वान’ चक्रवात का प्रभाव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com