मीडिया का काम समाज को द्वन्द्व और अराजकता की ओर लेजाना नहीं हैः मन्त्री गुरुङ
काठमांडू, ६ फरवरी । संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री पार्वत गुरुङ ने कहा है कि मीडिया काम समाज को द्वन्द्व और अराजकता की ओर ले जाना नहीं है । नेपाल पत्रकार महासंघ द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित महासंघ की २२वें साधारणसभा उद्घाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । मन्त्री गुरुङ को मानना है कि आज कई संचार माध्यम एवं पत्रकार नकारात्मक समाचार लिखना और द्वन्द्वपूर्ण वातावरण को सिर्जना करना क्रान्तिकारिता मानते हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री गुरुङ ने कहा– ‘नकारात्मक समाचार लिखने के कारण ही पुरस्कृत होना और नकरात्मक समाचार को ही क्रान्तिकारिता समझना, यह सञ्चार माध्यम की परम्परागत मान्यता है, अब इसको बदलना होगा । समाज और राजनीति में हो रहे सकारात्मकता के प्रति भी पत्रकारों को झांकना होगा ।’ उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में रहनेवाले राजनीतिक पार्टी एवं नेता एवं प्रशासनिक निकायों से गलत काम हो रहा है तो उसको सचेत कराने की जिम्मेदारी भी मीडिया की ही है ।
मन्त्री गुरुङ ने यह भी कहा कि पत्रकरों की ओर से बिगत और वर्तमान में उठाए गए मुद्दों के प्रति वर्तमान सरकार सकरात्मक है । उन्होंने आगे कहा– ‘आगामी बजट और नीति तथा कार्यक्रम में सञ्चार माध्यम के लिए आवश्यक नीतिगत परिवर्तन के लिए पत्रकारों से विचार–विमर्श भी होने जा रही है । इसके लिए काठमांडू शाखा की ओर से लिखित सुझाव अपेक्षित है । उचित मांगों को सम्बोधन किया जाएगा ।’ मन्त्री गुरुङ ने प्रतिवद्धता व्यक्ति किया है कि पत्रकारिता कल्याणकारी कोष में आज के दिन जो ५ करोड़ रुपये है, उस को बढ़ाया जाएगा, आगामी बजट मार्फत उस कोष में फिर ५ करोड़ रखा जाएगा ।

कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल पत्रकार महासंघ काठमांडू शाखा के अध्यक्ष शान्ताराम बिडारी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धी पर चर्चा किए । उन्होंने कहा कि अब काठमांडू शाखा जल्द ही अपने ही भवन निर्माण करने की प्रयास में है और कुछ ही महीनों के भीतर भवन निर्माण के खातिर जमीन की व्यवस्थापन होनेवाला है ।
कार्यक्रम में काठमांडू शाखा वर्तमान कार्य समिति की ओर से प्रकाशित ‘पत्रकारिता’ स्मरिका को भी प्रमुख अतिथि एवं अन्य अतिथियों हाथों विमोचन किया गया । इसीतरह संचार क्षेत्र में विशेष योगदान करनेवाले विभिन्न व्यक्तियों के नाम में स्थापित पुरस्कार राशि से अग्रज पत्रकारों का सम्मान भी किया गया । सम्मानित होनेवाले पत्रकार एवं उन को प्राप्त पुरस्कार इस प्रकार है–

पुरस्कृत व्यक्ति और पुरस्कार
१. राजेन्द्र स्थापित –अशोक श्रेष्ठ स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
२. शम्भु श्रेष्ठ –अग्निशिखा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
३. बलराम थापा –शक्ति लम्साल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
४. देबेन्द्र चुडाल –जसुदा प्रधान स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
५. निर्मला शर्मा –शोभा शाह स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
६. विश्वराज किरात –डम्बर गिरी स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
७. इन्द्र रिजाल –वाशुदेव दाहाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
८. निरोधराज पाण्डे –मुरारी गौतम स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
९. ज्ञान उदास –चक्रपाणी नेपाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
१०. इश्वरीप्रसाद वाग्ले –रामचन्द्र हुमागाँइ स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
११. मानध्वज लामा –गोविन्द शर्मा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
१२. टिवी विरही – एमडी कुलुङ स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
१३. गोपाल बुढाथोकी –तारा न्यौपाने स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
१४. दामोदरप्रसाद दवाडी –फणिन्द्र दाहाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार

