Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अपराधी को मृत्युदंड देने का प्रावधान खत्म करने की कवायद शुरू की

 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने देश में किसी अपराधी को मृत्युदंड देने का प्रावधान खत्म करने की कवायद शुरू कर दी है। बाइडन ने यह कदम उठाने की घोषणा पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद की थी। अमेरिकी इतिहास में मृत्युदंड का विरोध करने वाले पहले राष्ट्रपति बने बाइडन ने इस सजा का प्रावधान हटाने के लिए कानूनी सलाह लेनी शुरू कर दी है।

यह भी पढें   नेकपा एमाले में विद्या भंडारी को एक सम्मानित वरिष्ठ नेता बनाने का प्रस्ताव

एसोसिएटड प्रेस के मुताबिक, बाइडन प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति आगे किसी को मिली मृत्युदंड की सजा पर अमल करने से न्याय विभाग को रोकने से पहले सभी कानूनी पहलुओं को लेकर आश्वस्त होना चाहते हैं। यदि बाइडन ऐसा करने में सफल रहते हैं तो यह संघीय सरकार की तरफ से महामारी के दौरान मृत्युदंड दिए जाने के अभूतपूर्व अभियान का अंत होगा।

हालांकि बाइडन के साथ मृत्युदंड के प्रावधान खत्म करने को लेकर हुई चर्चा में शामिल रहे अधिकारियों को इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पास्की ने भी शुक्रवार को इस बारे में पूछे जाने पर कहा था कि उनके पास इस मुद्दे पर पेश करने के लिए कुछ नहीं है।

यह भी पढें   रसुवा की अपर त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, 439 अब भी लापता

आगे दिए जाने वाले मृत्युदंडों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बाइडन के ऊपर से मौत की सजा का विरोध करने वाले समूहों का दबाव कम हो सकता है। लेकिन ऐसे समूह इससे भी आगे की कार्रवाई चाहते हैं। उनकी मांग है कि टेरे हाउते, इंडियाना में संघीय डेथ चैंबरों पर बुलडोजर चलवाना चाहते हैं। साथ ही वे मृत्युदंड को हमेशा के लिए समूचे अमेरिकी संविधान से विदा देने की मांग भी कर रहे हैं।

यह भी पढें   सोने–चांदी के मूल्यों में गिरावट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com