Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में मैथिल सांस्कृतिक अध्ययन क्रेंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू 

 

माला मिश्रा जनकपुर । नेपाल ही नही भारतीय पर्यटक को आकर्षित करने वाले मैथिली सांस्कृतिक अध्ययन क्रेंद्र का विशाल भवन निर्माण कार्य शुरु हो गया है । मैथिली ब्राह्मण महासभा द्वारा जनकपुरधाम महानगरपालिका वार्ड सात बेलाकट्टी में निर्माणधीन भवन एक वर्ष में बनकर तैयार करने का लक्ष्य रखा है ।छह मंजिला भवन में प्रथम मंजिल पर सभागृह, दूसरा मंजिल पर देवलोक तथा तीसरा मंजिल पर मिथिला संग्राहलय तथा चौथा मंजिल पर पुस्तकालय, संगोष्ठी कक्ष, पांचवां और छठा मंजिल पर आवासीय होगा । 11 करोड़ का लागत से बनने जा रही उक्त भवन के लिए जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका पांच लाख रुपये उपलब्ध कराएगा बाकी का रकम चंदा से संकलन किया जाएगा । उपमहानगरपालिका जगह भी उपलब्ध कराया है । प्रदेश 2 का माननीय सांसदों, स्थानीय निकाय, व्यपारी का सहयोग का आश्वासन मिल चुका है । जनकपुर धाम पहुचने बाला पर्यटक एकबार मिथिला सांस्कृतिक क्रेंद्र का अवलोकन करें यह नेक उद्देश्य मैथिल ब्राह्मण महासभा का है । समस्त देवी देवता का लघुचित्र सहित देवलोक एवं मिथिला का पहचान , संस्कृति को दर्शाने बाला  नक्शा तैयार किया गया है । निर्माण कार्य शुभारम्भ के मौके पर मैथिल ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष भगवान झा ,पूर्व सीडीओ जीवछ मिश्र , वार्ड अध्यक्ष जानकीरमण साह सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे । सभा का अध्यक्ष भगवान झा के अनुसार उक्त क्रेंद्र संचालन से प्राप्त राशि को गरीब छात्र छात्राओं को छात्रवृति देने का योजना है ।निर्माणधीन उक्त भवन का जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका  मेयर लाल किशोर साह, उपमेयर रीता कुमारी मिश्र के हाथों उद्घाटन हो चुका है । बलराम मिश्र का अध्यक्षता में भवन निर्माण हेतु उपभोक्ता समिति का भी गठन किया जा चुका है ।

यह भी पढें   क्या 'ग्रीन आर्मी' नेपाल में कोई प्राइवेट मिलिट्री (निजी सेना) है ? नेपाली कांग्रेस ने सरकार से पूछा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com