एस.बी.जे. कल्चर सोसायटी द्वारा रंगारंग सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो-स्योर शॉट) रविवार 7 फरवरी, 2021 को उत्तम नगर स्थित स्टूडियो स्टेयर्स जम्पाड में एस.बी.जे. कल्चर सोसायटी ” द्वारा “बार-बार ये दिन आए” नामक रंगारंग सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसके आयोजक बी.के.कौशिक एवं स्नेहा थे. इस सुवसर पर फ़िल्मकार-आदित्य वर्मा ‘जलज’, लेखिका प्रियंका वर्मा तथा नवोदित अभिनेत्री मोनिका श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया| गौरतलब है कि बी.के.कौशिक जी, केशवपुरम -दिल्ली रामलीला के डायरेक्टर के साथ-साथ प्रिया एंड जलज क्रिएशन फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के प्रबंधक निदेशक भी हैं|

