Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु, भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने लगवाया टीका

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाकर कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की।
पीएम मोदी सुबह 6.25 बजे एम्स अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज ली। वैक्सीन लगवाते समय मोदी ने असमी गमछा पहना था।

टीका लगवाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एम्स में कोविड 19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। कोविड 19 के खिलाफ जंग में हमारे डाक्टरों और वैज्ञानिकों ने कम वक्त में बेहतरीन काम किया है।

यह भी पढें   भारत ने ही नहीं, नेपाल द्वारा भी भारत की कुछ जमीन पर अतिक्रमण : प्रम शाह

उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इलिजिबल है, उन्हें टीका जरूर लगवाना चाहिए। हमें साथ मिलकर भारत को कोविड 19 से मुक्त बनाना होगा।

आज से भारत में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 60 से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ ही 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाया जाएगा।

यह भी पढें   राष्ट्रवाद, मधेश, सुगौली संधि और बालेन विवाद : राकेश मिश्रा के तर्कों का विश्लेषण

कोविड-19 टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जाएगा, जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *