Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिट्टी चोखा बेचने से लेकर सुपर स्टार बनने वाले भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव का आज है जन्मदिन

 

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को आज कौन नहीं जानता है। यूपी-बिहार ही नहीं, विदेशी में भी उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। कभी पाई-पाई को मोहताज खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक की भारी-भरकम फीस लेते हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सटे बिहार के सिवान में 6 मार्च को जन्में खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं।

आज के भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की कामयाबी का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। तकरीबन एक दशक पहले खेसारी लाल यादव अपने गृह राज्य बिहार के छपरा जिले में दूध बेचने का काम करते थे। शरीर से ठीकठाक खेसारी ने आवेदन किया तो उनका चयन बीएसएफ में हाे गया। यहां भी एक दिक्कत थी कि उनके मन में एक गायक था और उनके दिल में भाेजपुरी गायक बनने का जुनून सवार था। बीएसएफ में शामिल हुए, ज्वाइन भी किया, लेकिन कुछ ही महीने में नौकरी छाेड़ दी। इसके बाद संघर्ष की कड़ी में दिल्ली आ गए। यहां पर आकर उन्होंने म्यूजिक एल्बम निकालने के लिए कई नामी कंपनियाें के चक्कर लगाए। बात नहीं बनी। यहां रहने के दौरान दो वक्त को रोटी का जुगाड़ करना था, इसलिए दक्षिणी दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चाेखा की दुकान लगा ली। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हुए तो तमन्ना जाग गई म्यूजिक एल्बम निकालने की। लिट्टी-चोखा की दुकान में अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना खिलाने के दौरान अपने ग्राहकाें काे गाना भी गाकर सुनाते थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 नवंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

khesari lal yadav pic | khesari lal image | khesari lal photo

बेहद साधारण परिवार से आने वाले खेसारी लाल यादव ने गरीबी को बेहद नजदीक से देखा था। यही वजह है कि वह आज भी संषर्ष की कद्र करते हैं। बिहार के सिवान के रहने वाले पिता मंगरू लाल यादव चने बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। सात भाइयों में शुमार खेसारी लाल यादव ने बहुत संघर्ष किया है। वह खुद बताते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए खेसारी लाल बरात में महिला डांसर बनकर भी जाते थे। उन्हाेंने अपने प्रारंभिक दाैर के एल्बम में खुद ही महिला कलाकार का राेल भी निभाया है। बिहार-पूर्वांचल में इसे लौंडा नाच के नाम भी जाना जाता है।

यह भी पढें   तिहार पर फूलों का कारोबार तेज, राजधानी में 64.5 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

Meet Bigg Boss 13 contestant Khesari Lal Yadav | Entertainment News,The  Indian Express

खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुवा’, यश मिश्रा जैसे दिग्गज भोजपुरी एक्टर के समकक्ष खड़े हैं। अपने करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 11 हजार रुपये मिले थे। यह महज इत्तेफाक है कि सलमान खान को भी अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के करीब-करीब इतने ही रुपये मिले थे। अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने अपनी अलग जगह बनाई है। वर्तमान में वह भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार हैं। खेसारी आज एक फिल्म के लिए कम से कम 40 से 50 लाख रुपये लेते हैं। इसी के साथ एक स्टेज शो के लिए वो 15 लाख रुपये तक लेते हैं। वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर भी आए थे। यह अलग बात है कि वह जल्द ही बाहर हो गए थे।

यह भी पढें   नारायणी नदी के कटाव से चितवन बाजार की सुरक्षा के लिए तत्काल और दीर्घकालीन योजना बनेगी : रवि लामिछाने

Khesari Lal Yadav Wallpapers - Wallpaper Cave

खेसारी लाल यादव खुद बताते हैं कि दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चोखा की दुकान से जो पैसे जुटाए उससे उन्होंने म्यूजिक एल्बम निकाला। इस लिहाज से खेसारी काे पहली सफलता भाेजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ मिली। इससे बाद ‘संईया अरब गईले’ गाने ने उन्हें भाेजपुरी गायकी में पहचान दिला दी। 2011 में रिलीज हुई भाेजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने खेसारी लाल यादव को राताे-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्हाेंने कभी पीछे मूड़कर नहीं देखा। इसी अप्रैल में उनकी फिल्म ‘लिट्टी-चोखा’ रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ काजल राघवानी भी हैं।

Superstar Khesari Lal Yadav to be seen as a coolie in his next film |  Bhojpuri Movie News - Times of India

खेसारी लाल यादव अपनी बेटी कीर्ति को बेहद लकी मानते हैं। खेसारी का कहना है कि बेटी कीर्ति के जन्म के बाद ही उनकी एल्बम जबरदस्त हिट हुई। परिवार में पत्नी चंदा देवी के अलावा बेटे रिषभ लाल यादव भी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com