अपहृत बृद्ध दम्पति के मामले में महोत्तरी पुलिस ने किया चार लोगो को सार्वजनिक
हिमालिनी प्रतिनिधि जनकपुरधाम । नेपाल के सीमावर्ती जिला महोत्तरी पिपरा सहोरवा से अपह्रत सेवा से अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारी 65 वर्षिय मुसाफिर झा 60 वर्षिय पत्नी गीता देवी का अपहरण हुए एक माह बीत गया है लेकिन अबतक ढूंढ पाने में प्रशासन नाकाम रहे है । हालांकि महोत्तरी पुलिस इस मामले में चार लोगों को अपहृत को गायब करने में संलग्न सहोडवा का ही रामबाबू यादव व उनके दो पुत्र सुरेन्द्र यादव , राजेन्द्र यादव तथा विहार के मधुबनी जिला मधुवापुर निवासी हरेन्द्र ठाकुर को पत्रकार सम्मेलन कर सर्वजनिक किया है । जो भूमि को पलटिंग करके बेचने का कारोबारी है । अपहृत का जमीन उनके प्लटिंग किए गए भूमि से सटे है । बताया गया है कि अपहृत दम्पति को अपना जमीन बेचने के लिए इनलोगो ने दबाब दे रहे थे लेकिन अपहृत अपना जमीन बेचना नही चाह रहे थे जिस कारण से इनलोगो का काफी नुकसान हो रहा था । इस मामले में चार लोगों का गिरफ्तारी के बाद भी बृद्ध दम्पति का अवस्था सार्वजनिक नही होने से लोगो मे आक्रोश जारी है ।
आंदोलनरत संगठन बृद्ध दम्पति का स्थिति सार्वजनिक नही होने तक आन्दोलत जारी रहने की बात कही है । जनकपुरधाम के जनक चौक पर अनशन लगातार जारी है । आंदोलनरत मैथिल ब्राह्मण महासभा का केंद्रीय अध्यक्ष भगवान झा ने बताया कि हमलोग बृद्ध दम्पति का स्थिति सर्वजनिक का मांग करते आ रहे है जो अब भी जारी है । उन्होंने बताया अपहृत का एक विवाहित लड़का है वह भी आपांग । घर का सारा जिमेवारी बृद्ध दम्पति पर ही था ऐसे में दोनो को गायब होने से परिवार पर पहाड़ टूट गया है । रात में अलग अलग रुम में सो रहे बृद्ध दम्पति को खिड़की के रास्ते अज्ञात अपराधियो ने घसीटते हुए ले गया है । कई जगह खून का धब्बे भी पुलिस को मिले है ,उसका नमूना भी जांच हेतु पुलिस साथ ले गए है । हमलोग चाहते है यह पीड़ादायक घटना का खुलासा और पूरा पूरा उदभेदन और अपहृत का अवस्था सर्वजनिक हो। बता दे कि ब्राह्मण महासभा केन्द्रीय कमिटी के नेतृत्व में आंदोलनरत 51 संगठन राजधानी काठमांडू के माइतीघर के अलावा जनकपुर , जलेश्वर , बिराटनगर , राजबिराज तथा अन्य जगह प्रदर्शन कर बृद्ध दम्पति का स्थिति सर्वजनिक करने का मांग करते आ रहा है। आंदोलनरत संगठनों का कहना है सीआइबी जांच के बाद एक उम्मीद बनी है कि जल्द अपहृत दम्पति का स्थिति सर्वजनिक होगा ।


