Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार ने वैक्सीन के निर्यात पर कोई रोक नहीं लगाई है।

 

भारत में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से भारत ने कोविड-19 टीके के निर्यात पर रोक नहीं लगाई है बल्कि अब घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए कोरोना रोधी टीकों का निर्यात अब भारत चरणबद्ध तरीके से कर सकता है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अन्य देशों को टीकों की आपूर्ति में विलंब हो सकता है, क्योंकि अब घरेलू जरूरत को ध्यान में रखकर निर्यात होगा। दूसरी लहर के दौरान भारत में कोरोना मरीज तेजी से बढ़े हैं, जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले आई खबर में दावा किया गया था कि देश में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए भारत सरकार अब कोरोना वैक्सीन का एक्सपोर्ट नहीं करेगी। अब सूत्रों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत सरकार ने वैक्सीन के निर्यात पर कोई रोक नहीं लगाई है।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सह-महासचिव कौशलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत के पांच दिनों के अंदर ही टीकों का निर्यात शुरू कर दिया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कोवैक्स पहल के तहत भारत के प्रमुख टीका अपूर्तिकर्ता देश है।

घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करने और वैक्सीन निर्यात का विस्तार न करने के सरकार के फैसले को स्पष्ट करते हुए एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि आने वाले हफ्तों और महीनों में अन्य देशों को चरणबद्ध आपूर्ति की जाएगी। भारत अब तक 6.5 करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति कर चुका है और इस मामले में यह सबसे आगे है। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ने वैक्सीन निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com