Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे लागु पदार्थ विरुद्ध रैली

 

lagu ausadhकैलास दास ,जनकपुर । अन्तराष्ट्रीय लागू पदार्थ दुव्र्यवसनी बिरोध दिवस जनकपुर सहित देश भर बुधवार कइ कार्यक्रम करके मनाया गया ।

दुव्र्यवसनी विरोध दिवस के अवसर पर जनकपुर मे आयोजित एक कार्यक्रम मे वक्ताओं ने लागु पदार्थ सेवन करने वालो के शरीर, दिमाग और सामाजिक प्रतिष्ठान मे नाकारात्मक प्रभाव पडने की बात बताया है ।

भारत के खुल्ला सीमाना होने के कारण अधिकांश बेरोजगार युवा लागु पदार्थ दुव्र्यवसनी और लागु पदार्थ के कारोबार मे संलग्न देखा गया है । बुधवार लागु औषध विरुद्ध काम कार्य कर रहे विभिन्न संघसंस्था ने संयुक्त रुप मे सचेतना मूलक रैली निकाला था ।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी धनुषा के संयोजकत्व मे निकाला गया रैली मे युवा अभियान नेपाल, राष्ट्रिय मानवअधिकार आयोग जनकपुर, नेपाल प्रहरी जिल्ला विकास समिति धनुषा सहित के विभिन्न संघ संस्था, क्याम्पस और विद्यालय सहभागी थे ।

रैली जनक चौक, शिव चौक, भानु चौक, कदम चौक, राम चौक और सोनापट्टी होते हुए पुनः जानकी मन्दिर मे समापन हुआ था । समापन कार्यक्रम मे  डा.विजय कुमार सिंह, मानव अधिकारवादी विजय दत्त, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष राम अशिष यादव सहित के वक्ताओं ने लागु औषध विरुद्ध अपना अपना विचार प्रगट किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com