Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायन्स क्लब ऑफ़ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध द्वारा अक्सिजन रिफिल के लिए भीम अस्पताल में चेक सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही/महेश गुप्ता । रुपन्देही जिल्ला भैरहवा में लायन्स क्लब ऑफ़ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध द्धारा भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में अक्सिजन रिफिल के लिए चेक हस्तान्तरण ।क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा लायन्स क्लब इन्टरनेशनल ३२५ बी २ नेपाल एरिया–४ के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार गुप्ता ने बताया है कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय क्लब ने कोरोना संक्रमित के उपचार में सहयोग पहुचाने के उद्देश्य से अक्सिजन रिफिल के लिए ३२ हजार ५ सौ रुपैया का चेक हस्तान्तरण गया है ।क्लब के वर्ष २०२०/२१ के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा द्धारा भीम अस्पताल विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी और मेडिकल सुपरिटेण्डेण्ट डा. शकुन्तला गुप्ता को चेक हस्तान्तरण किया गया । नवनियुक्त अध्यक्ष नारायन प्रसाद भण्डारी ने कहा कि कोरोना के उपचार के लिए ५० सिलिण्डर भराने के लिए सहयोग मिला है जिससे लायन्स क्लब ऑफ़ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध के सम्पूर्ण टीम को हृदय से धन्यवाद देना चाहता।और कहा कि क्लब लगायत अन्य संघ–संस्था तथा उद्योगी व्यवसायी के सहयोग से ५ सौ सिलिण्डर क्षमता का अक्सिजन प्लान्ट निर्माण करने का योजना बनाया जा रहा हैं और मुझे आत्म विश्वास है बहुत जल्द आप लोगो के सहयोग से आक्सीजन प्लान्ट बैठने से अक्सिजन की कमी से हो रहे मृत्यु होने से रोका जा सकता है उन्हें नव जीवन दिया जा सकता है ।क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि अस्पताल के आवश्यकता अनुसार आगामी दिन में भी सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त करता हूं। क्लब में तृतीय उपाध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय के सञ्चालन में सम्पन्न कार्यक्रम में अस्पताल विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष हितराज पन्थी, नेकपा एमाले के नेता चोपलाल आचार्य, क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव राजन शुक्ला, आकाश चौधरी, बिसन गुरुङ,पत्रकार रबिन्द्र प्रताप गुप्ता, महेश गुप्ता, कानून व्यवसाय तथा सामाजिक अभियन्ता प्रख्यात बन्जाडे लगायत उपस्थिति रहे ।

यह भी पढें   सर्जियो गोर का तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *