Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोविड की दवा 2 DG (2-deoxy-D-glucose) को भारत ने किया लॉन्च

 

नई दिल्ली, एएनआइ।

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की नई दवा 2 DG (2-deoxy-D-glucose) की पहली खेप के तहत 10 हजार डोज सोमवार को भारत कके रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लॉन्च किया। तीन ट्रायल के बाद 1 मई 2021 को DCGI की ओर से इसके आपातकाल उपयोग की अनुमति मिल गई। पाउडर के रूप में इस ड्रग को एक सैशे (sachet) में दिया जाएगा जो पानी में घोलकर लेना होगा। यह संक्रमित कोशिकाओं पर जाकर वायरस की वृद्धि को रोकने में सक्षम है।

यह भी पढें   ईर्ष्या, तुलना एवं दिखावे के बीच खोता मानवीय प्रेम : बिमल सरार्फ

रिलीज के मौके पर रक्षा मंत्री ने ड्रग को उम्मीद की किरण बताया, उन्होंने कहा, ‘ अभी हमें निश्चिंत होने की जरूरत नहीं है और न ही थकने और थमने की जरूरत है क्योंकि यह wave दूसरी बार आई है, और आगे भी इस बारे में कुछ निश्चित नहीं है। हमें पूरी सतर्कता के साथ कदम आगे बढ़ाने होंगे।’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘इस दवा को तैयार करने में जिन वैज्ञानिकों की मुख्य भूमिका है, मैं उन्हें अपने हाथों से सम्मानित करना चाहूंगा। ये दवा आशा और उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है, ये दवा हमारे देश के वैज्ञानिकों की क्षमता की एक मिसाल है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ऑक्सीजन सप्लाई, दवा, आइसीयू बेड व क्रायोजेनिक टैंकरों की व्यवस्था को हमने काफी गंभीरता से लिया है। इसके लिए सामूहिक प्रयास किया गया जिसका रिजल्ट बेहतर है।’

यह भी पढें   मंदिर से चोरी करते हुए मोतीफर रहमान मियां गिरफ्तार

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘अब तक हम रक्षा क्षेत्र में डीआरडीओ और प्राइवेट पार्टनरशिप की बात करते थे। आज हेल्थ के सेक्टर में भी डीआरडीओ और प्राइवेट सेक्टर की पार्टनरशिप का इतना अच्छा परिणाम देख कर मुझे वाकई बहुत खुशी हो रही है।’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com