बिराटनगर में अनियमित विधुत आपूर्ति से उद्योगी, कारोबारी परेशान

माला मिश्रा जोगबनी । इन दिनों मोरंग सुनसरी कोरिडोर में अनियमित विधुत आपूर्ति से उद्योगी, कारोबारी परेशान है । समस्या का समाधान हेतु मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष प्रकाश मूंदड़ा के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधि मंडल राजधानी पहुच ऊर्जा मंत्री पाम्पा भुसाल और ऊर्जा सचिव देवेन्द्र कार्की से मिलकर समस्या से अवगत कराया । साथ ही समस्या का समाधान हेतु पहल करने का अनुरोध किया । प्रतिनिधि मंडल ने अनियमित विधुत अपूर्ति के कारण उत्पादन में कटौती करने पर विवश रहने की जानकारी दी । इसके अलावा विधुत शुल्क तथा डिमांड शुल्क में लगातार बृद्धि के कारण खर्च बढ़ने से इसका भार उपभोक्ता पर पड़ने की जानकारी दे ध्यान आकृष्ट कराया । व्यपार संघ के प्रतिनिधि मंडल में संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जाजू , निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार सारडा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन रिजाल शामिल थे ।

