Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौके पर ही मौत

 

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार  बड़ा हादसा हो गया। रामसनेहीघाट के कल्याणी नदी के पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार और उसके नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। प्राथम‍िक सूचना के अनुसार टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि 13 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।। घायलों को राम सनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद शवों को हाईवे से हटाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

हरियाणा से बिहार जा रही निजी ट्रेवेल्स की डबल डेकर बस मंगलवार की देर रात हाईवे पर अयोध्या जिले की सीमा पर कल्याणी नदी के पास खराब हो गई। इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे और उसके आगे व आसपास लेट गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। बस में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है क‍ि बस ऋषभ ट्रेवेल्स की है। यात्र‍ियों ने बताया क‍ि एक्सेल टूटने से बस बीच रास्‍ते खराब हो गई थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

तेज बारिश के बीच बचाव कार्य : हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। एसडीएम जितेंद्र कटियार व सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल भेजवाने का कार्य किया। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल व सीएचसी का जायजा लिया। एसपी ने 18 की मौत की पुष्टि की है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाई वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार लोग बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *